ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 121 मानसिक स्वास्थ्य को लेकर  दो दिवसीय कांफ्रेस शनिवार को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बीकानेर साईक्रेटिक सोसायटी तथा इण्डियन साईक्रेटिक सोसायटी नोर्थ जोन की ओर से 49वीं वार्षिक दो दिवसीय कांफ्रेंस 2024 का आयोजन शनिवार और रविवार को होने जा रहा है। कान्फ्रेस के मुख्य संरक्षक एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि इस सेमिनार में देश भर से 300 प्रतिष्ठित डॉक्टर्स हिस्सा ले रहे हैं, इनके उद्बोधन से इस आयोजन में भाग लेने वाले अनेक डॉक्टर्स को अपने विषय से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त होगी।

IMG 20240927 WA0197 मानसिक स्वास्थ्य को लेकर  दो दिवसीय कांफ्रेस शनिवार को Rajasthan News Portal राजस्थान

आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. अच्युत त्रिवेदी ने कहा  इस कान्फ्रेस की थीम कल्चर मिल्यु एवं मेन्टल इलनेस है। आयोजन समिति के को-चेयरपर्सन एवं मानसिक रोग विभाग पीबीएम अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल बिश्नोई ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में आत्महत्या, सामाजिक कुरीतियां, नशा रोकथाम तथा सांस्कृतिक परिवेश परिदृश्य के साथ उपचारों के नवाचारों पर मंथन किया जाएगा विशेषज्ञ डॉक्टर्स अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

आयोजन समिति के सचिव डॉक्टर श्रीगोपाल गोयल ने बताया कि इस कान्फ्रेंस में उत्तरी भारत से मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोचिकित्सा में हुए अनुसंधानों को विभिन्न पुरस्कारों जैसे डॉ० बक्शी अवार्ड, डॉ० जी डी कूलवाल अवार्ड, डॉ० जी सी बोरल अवार्ड, डॉ० वी डी मील अवार्ड, आदि से नवाजा जायेगा साथ ही सोविनियर बुक का भी विमोचन किया जायेगा।

ये डॉक्टर्स निभायेंगे कांफ्रेस आयोजन के दौरान अपनी विशेष भूमिका

डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल, डॉक्टर अनंत राठी, डॉक्टर राकेश गढ़वाल, डॉक्टर निशान्त चौधरी, डॉक्टर ज्योति चौधरी, डॉक्टर अन्जू ठकराल, डॉक्टर भारती मोहनपुरिया, डॉक्टर राकेश सारवान, डॉक्टर अविनाश झांझड़ियां, डॉक्टर देवानन्द खरोलिया, डॉक्टर कन्हैया कच्छावा, डॉक्टर मुरलीधर स्वामी व समस्त रेजिडेन्ट डॉक्टर्स इस अधिवेशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभागाएंगे।


Share This News