ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240911 WA0275 कन्हैयालाल सेठिया ने दुनिया में बढ़ाया राजस्थानी का मान- धरती धोरां री ने दिलाई ख्याति Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ‘कन्हैयालाल सेठिया ने ‘पाथळ और पीथळ’ तथा ‘धरती धोरां री’ जैसे कालजयी गीत रचकर दुनिया में राजस्थानी का मान बढ़ाया। युवा लेखकों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सीख लेनी चाहिए।’


सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में कन्हैयालाल सेठिया की 105वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को आयोजित संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने यह उद्गार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार राजा राम स्वर्णकार थे। उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल सेठिया के साहित्यिक अवदान का सम्मान करते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और ज्ञानपीठ के मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार से नवाजा। सेठिया ने राजस्थानी के अलावा हिंदी और उर्दू में भी साहित्य रचा।


अध्यक्षता करते हुए इंस्टीट्यूट के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि राजस्थानी साहित्य में कन्हैयालाल सेठिया के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जोशी ने कहा कि राजस्थानी साहित्य सृजन के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वालों महापुरूषों को याद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सेठिया के जीवन के संस्मरण साझा किए।
विष्णु शर्मा ने कहा कि कन्हैयालाल सेठिया की मींझर, लीलटांस, मायड़ रो हैलो जैसी कृतियां बेहद लोकप्रिय रही। राजस्थानी साहित्य के पाठ्यक्रम में उनकी कई पुस्तकों को सम्मिलित किया गया है।


मांगीलाल भद्रवाल ने आभार जताया।
कार्यक्रम में शिक्षाविद सुभाष चंद्र, दिनेश चूरा सहित अनेक लोगों ने विचार रखे।


Share This News