ताजा खबरे
IMG 20220726 123123 6 पीबीएम के चिकित्सक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर के साथ लाखों रुपये धोखाधड़ी हुई। चिकित्सक ने बीकानेर के साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रहने वाले जयपुर के डा. मोहित शर्मा के साथ यह ऑनलाइन ठगी हुई। डॉक्टर मोहित शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

डा. मोहित शर्मा ने बताया कि, फ्रोडर ने हार्वे नोर्मन कंपनी में बिडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में आकर डॉक्टर ने 50 लाख 66 हजार 191 रूपए की गवा दिए। हालांकि जयपुर निवासी डा. मोहित से किस मामले में बिडिंग कर धोखाखड़ी की गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन हार्वे नोर्मन के नाम पर लगातार फ्रॉड होने की जानकारी सामने आ रही है।


Share This News