ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240826 WA0431 मंडल रेल प्रबंधक की प्रेस वार्ता, पेंशन योजना के बारे में बताया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) पर उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार द्वारा मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में प्रेस से वार्ता हुई।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बारहठ ने एकीकृत पेंशन योजना की मुख्य विशेषताएं बताई तथा कहा

सुनिश्चित पेंशन : 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत। यह वेतन न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि तक कम सेवा अवधि के लिए आनुपातिक होगा।
सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन : कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60 प्रतिशत।
सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन : न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10,000 रुपये प्रति माह।
महंगाई सूचकांक : सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर।
औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीई-आईडब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत,

सैन्य कर्मचारियों के मामले में सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी के अतिरिक्त एकमुश्त भुगतान , सेवा के प्रत्येक पूर्ण छह महीने के लिए, सेवानिवृत्ति की तिथि पर मासिक परिलब्धियों (वेतन + डीए) का 1/10वां हिस्सा,
इस भुगतान से सुनिश्चित पेंशन की धनराशि कम नहीं होगी। मंडल रेल प्रबंधक ने मीडिया के यूपीएस से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।

प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बारहठ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश चंद जेवलिया, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री प्रतुल सरोलिया, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजकुमार स्वर्णकार भी उपस्थित रहे।


Share This News