ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230527 154542 19 1 सितंबर से हो रहे ये बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। देशभर में 1 सितंबर 2024 से 6 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में से एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) भी है। 1 सितंबर को इन दोनों सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। अगस्त में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम को स्थिर रखा और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। तेल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम को भी अपडेट करती हैं। 1 सिंतबर 2024 को इनकी कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

फेक कॉल और मैसेज पर रोक लगाने के लिए TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है। इसके लिए ट्राई ने सख्त गाइडलाइन्स भी जारी किया है। ट्राई ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल आदि टेलीकॉम कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करें। ट्राई के नए गाइडलाइन्स के बाद उम्मीद की जा रही है कि 1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लग जाएगी।

सितंबर में उम्मीद है कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता का एलान किया जा सकता है। इस बार भी सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा। अगर डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो फिर डीए 53 प्रतिशत हो जाएगा

UIDAI ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की समयसीमा 14 सितंबर तय की है। इसका मतलब है कि 14 सितंबर के बाद ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने पर चार्ज लगेगा। अभी केवल ऑफलाइन अपडेशन पर ही चार्ज लगता है।

देश के प्रमुख बैंक HDFC Bank 1 सितंबर से क्रेडिट कार्ड के नियमों (Credit Card Rule) में बदलाव करने जा रहा है। बैंक यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट निर्धारित करेगा। इसके अलावा बैंक अब थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट भी नहीं देगा।

सितंबर 2024 से IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड पर देय मिनिमम अमाउंट कम होने वाला है। बैंक ने पेमेंट की तारीख भी 15 दिन कर दिया है जो कि पहले 18 दिन थी।


Share This News