ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240721 WA0150 धरणीधर में सघन पौधरोपण, ऑक्सीजन जोन बनाने का लक्ष्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। महिलाओं ने किया 111 पीपल लगाकर अभियान का आगाज।आचार्य धरणीधर ट्रस्ट हुआ टीम धरणीधर की ओर से रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धरणीधर मैदान में सघन वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई । गुरु पूर्णिमा पर प्रथम दिन 111 पीपल श्रद्धालु महिलाओं ने लगाएं।

ट्रस्ट के संरक्षक रामकिसन आचार्य ने बताया कि अभियान की शुरुआत पण्डित ओम प्रकाश शर्मा के सानिध्य में पंडितों की टीम ने पीपल का विधिवत पूजन कर अभियान का श्री गणेश किया। आचार्य ने बताया टीम धरणीधर की ओर से पौधे उपलब्ध करवाए गए। इन पौधों को मैदान के पूर्वी भाग में लगाया गया है। राजेश चुरा ने बताया धरणीधर परिसर को एक ऑक्सीजन जॉन बनाने के प्रयास के तहत पहले चरण में 111 पीपल के पौधों का रोपण किया गया दूसरे चरण में 111 खेजड़ी के पौधे व तीसरे चरण में स्थानीय प्रजाति के अन्य पौधों का रोपण किया जाएगा। सावन मास में कुल 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नीम ,खेजड़ी , बढ़ सहित अन्य क्षेत्रीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह मैदान में सैर करने आने वाली महिलाओं व मंदिर में श्रद्धा भाव से आने वाली महिलाओं ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया कार्यक्रम की शुरुआत 7:00 बजे होनी थी लेकिन उत्साही महिलाएं सुबह 5:30 बजे ही धरणीधर मैदान पर पहुंच गई। उनमें से कुछ तो अपने साथ पौधे भी लेकर आई थी। दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि गत वर्ष सैकड़ों पौधे लगाए गए जिनकी नियमित देखभाल की जा रही है। आगामी चरण में खेजड़ी का रोपण मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों से करवाया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकुमार आचार्य, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा शंकर व्यास पार्षद अरविंद किशोर आचार्य पूर्व महापौर अशोक आचार्य हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव भाजपा युवा मोर्चा के देहात महामंत्री घनश्याम रामावत रामेश्वर राँकावत जगमोहन आचार्य मोहन जी बाहेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।


Share This News