ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240720 WA0237 रक्त देने में महिलाओं ने दिखाया उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नारी वूमेंस एम्पावर की बीकानेर शाखा की ओर से कोठारी अस्पताल में के वल महिलाओं के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पचास के करीब महिलाओं ने रक्तदान कर रक्तदान महादान की परिकल्पना को साकार किया।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मधु खत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य यही है कि महिलाओं में इस भ्रांति को दूर किया कि रक्तदान करने से हमें कमजोरी आ जाएगी या हम रक्तदान कैसे करें। रक्तदान के प्रति जागरूक ता लाने के लिये यह शिविर आयोजित किया गया है। साथ ही इस प्रकार के शिविर में महिलाओं का हौसला बढ़ेगा।

इस मौके पर अनेक महिलाओं के हीमोग्लोबिन की कमी भी सामने आई। शिविर के दौरान ऐसी महिलाओं को डॉ विजय लक्ष्मी व्यास द्वारा हीमोग्लोबिन बढ़ाने के सुझाव दिए गए और समझाया कि हीमोग्लोबिन बढ़ाकर किस तरह से हम रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचा सक ते हैं।

शिविर का शुभारंभ पर्वतारोही सुषमा बिस्सा व अर्चना सक्सेना ने किया। इस अवसर पर सदस्य मंजूषा भास्कर, संजू खत्री,शिखा विजय, शीला शर्मा, गंगा भाटिया, संगम राहिला, प्रीति गुप्ता, प्रीति खत्री ने सहभागिता निभाई। बाद में रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Share This News