ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 60 वैखरी का व्यास व्याख्यान 21 को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक नवोन्मेष के लिए गठित संस्थान “वैखरी” का द्वितीय व्यास व्याख्यान रविवार 21 जुलाई को आयोजित किया जायेगा। संस्था की सचिव इंजी. आशा शर्मा ने बताया कि हर वर्ष व्यास व्याख्यान का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता है जिसमें देश के ख्यातनाम साहित्यकार, पत्रकार अथवा चिन्तक को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया जाता है।
संस्थान द्वारा शुरू की गई इस शृंखला में इस वर्ष यह आयोजन रविवार 21 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के संकाय कक्ष में अपराह्न 4 बजे किया जायेगा. इस अवसर पर एकात्म मानवदर्शन अनुसन्धान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा भूतपूर्व सांसद राज्यसभा, नई दिल्ली डॉ. महेशचंद्र शर्मा “सांस्कृतिक राष्ट्रीयता” विषय पर व्याख्यान देंगे.
संस्थान के अध्यक्ष विवेकानंद चौमाल के अनुसार इस अवसर पर संस्थान के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की जाएगी.


Share This News