ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240709 WA0213 scaled पीबीएम अस्पताल में बनवाए शौचालय, जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने पीबीएम अस्पताल में एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद के तहत 30 लाख रुपए की लागत से बनवाए दो सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया।


इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें एनएलसी जैसी कंपनियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपयोगी रहेंगे।
परियोजना प्रमुख एस विजय कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा सीएसआर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने अब तक किए गए कार्यों के बारे में बताया।


एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी के सैनी, एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंहसर, बीठनोक एवं सौर परियोजना के परियोजना प्रमुख एस विजय कुमार एवं थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक टी.वांजीनादन, महाप्रबंधक सोलर सी सैंथिल, उपमहाप्रबंधक खान हरिहरण आदि उपस्थित रहे।


Share This News