ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20231123 090506 27 करंट लगने से युवक की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के भीनासर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि वहां अचानक लाइट शुरू की गई और युवक चपेट में आ गया। बीकेईएसएल कंपनी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि बिजली बंद होने के दौरान सत्यनारायण 33 केवी के टॉवर से सटकर खड़ा था।इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू की गई। इसी समय इंसुलेटर में स्पार्किंग हुई और टॉवर में करंट आ गया। टॉवर से चिपक कर खड़े सत्यनारायण को करंट लगा।

वह 33 केवी करंट से खुद को अलग नहीं कर सका और पूरी तरह करंट की चपेट में आ गया। बीकेईएसएल के चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सत्यनारायण करंट लगने से मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास और पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द मेघवाल भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर समझाइश के बाद मृतक सत्यनारायण का शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया गया। जहां से मृतक का पोस्टमॉर्टम हुआ और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


Share This News