ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 6 तीन बच्चों की माँ अपने प्रेमी संग फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक महिला को सोशल प्लेटफार्म इंस्टाग्राम चलाते-चलाते प्यार हो गया। तीन बच्चों की मां, एक युवक के प्यार में वह इस कदर डूबी कि उसने अपने पति व तीन बच्चों की परवाह किए बगैर घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई।


यह मामला राजस्थान के सिरोही जिले के केराल गांव का है। पीडि़त पति ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक डेढ़ साल से मोबाइल पर बहुत ज्यादा समय बिताती थी। उसकी पत्नी दिनभर मोबाइल में खोई रहती थी। वह जब भी घर पर जाता तब वह मोबाइल पर ही व्यस्त मिलती। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इंस्टाग्राम ज्यादा चलाती थी। उसी पर उसकी जान पहचान निकेश रावल नाम के एक युवक से हो गई। वह उसके साथ बातचीत करती थी। यह सिलसिला करीब पांच छह महीने से चल रहा था।

पिछले दिनों वह वह अपनी बहन के घर नाडोल गांव गई हुई थी। वहीं से वह नाना गांव निवासी निकेश कुमार रावल के साथ भाग गई। जाते समय लिव इन रिलेशनशिप दस्तावेज बनाकर ले गई।


Share This News