ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240627 WA0206 आओ स्कूल चले की थीम पर एलबम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। गरीब तबके के बच्चों को स्कूल के लिये प्रेरित करने के उद्ेदश्य से राज्य सरकार के स्कूल चलों अभियान से प्रेरित होकर वन स्टेप रिकॉर्ड टीम की ओर से एक एलबम के ट्रेलर को लॉच किया गया है। जिसकी लॉचिंग अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन महेन्द्र कुमार,सहायक आयुक्त सुखराम, नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगरराम व पार्षद सुनील गेदर ने किया।

इस मौके पर एलबम की जानकारी देते हुए कंपनी के डायरेक्टर व सिंगर बंटी चांवरिया ने बताया कि बीकानेर के अनेक स्थानों पर इसकी शूटिंग की गई है। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने फिल्मांकन किया है। आओ स्कूल चले की थीम पर बनाएं गये इस एलबम में म्यूजिक अर्जुन तेजी ने दिया है। वहीं लेरिक्स बंटी चांवरिया की है।

चांवरिया ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़े और हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार के तहत शिक्षा मिलें। इसी को लेकर स्थानीय कलाकारों ने इस एलबम का निर्माण किया है। इस मौके पर सभी अतिथियों ने एलबम के पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में एलबम में काम करने वाले बच्चों व कलाकारों का सम्मान भी किया गया। उन्होंने बताया कि पूरा एलबम की लांचिग 12 जुलाई को की जाएगी।


Share This News