ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 83 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि हस्तांतरण कार्यक्रम गुरुवार को, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यतिथि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम झुंझुनूं में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य अतिथ्य में होगा। वहीं जिले के लाभार्थी रविंद्र रंगमंच से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि इसके लिए प्रातः 11 बजे से रवींद्र रंगमंच पर कार्यक्रम होगा।

इससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों को आमंत्रित करने, बैठक, फूड पैकेट, पेयजल, वीडियो वॉल लगाने, प्रचार प्रसार, साफ सफाई, मेडिकल टीम और कानून व्यवस्था सहित तैयारियां कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के 88 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1037 करोड़ रुपए से अधिक राशि की डीबीटी की जाएगी। इसमें जिले के 2.20 लाख लाभार्थी सम्मिलित हैं, जिनके खातों में 25.36 करोड़ रुपए बीडीटी किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 अप्रैल से एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1150 रुपए प्रति पेंशनर प्रति माह बढ़ी हुई पेंशन राशि दी जा रही है।


Share This News