ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 99 अधिकांश जिलों में इस दिन होगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में 2 जून तक आज से  नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके चलते जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी जिसमें हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसी के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद एक जून को लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। तापमान में गिरावट होगी। हालांकि गर्मी का असर बरकरार रहेगा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक कमी आ सकती है। अगले पांच दिनों तक यहां तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में राहत मिलेगी। राजस्थान के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।


Share This News