ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
FB IMG 1716883937233 भीषण गर्मी के बीच आसमान से निकलेगा फव्वारा, बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन से Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उत्तर भारत मे ताबड़तोड़ अंगारे उगलती गर्मी ने लोगों के साथ प्राणियों की हालत पस्त कर दी है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर व श्रीगंगानगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शेष जगह ऑरेंज अलर्ट है। यह भीषण गर्मी का पीक रहेगा। 30 मई को लू का असर कम हो जाएगा। 31 को पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर पूर्वी जिलों में आंधी- बारिश आएगी। एक जून को राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी – बारिश की संभावना है। फिलहाल गर्मी से वातावरण में उबाल है। देश में सबसे अधिक पारा मंगलवार को चूरू में 50.5 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में मई में इतना पारा 26 साल बाद दर्ज किया गया है। पिलानी में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पिलानी में अभी तक सबसे अधिक पारा 1999 में 48.6 डिग्री दर्ज किया गया था। हरियाले श्रीगंगानगर मर  49.4 डिग्री के साथ चूरू के बाद सबसे अधिक गर्म शहर रहा। करौली और फलोदी में भी दिन का तापमान 49 डिग्री दर्ज हुआ। एक जून के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने लगेगी।


Share This News