ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 91 1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं। अब मई का महीना खत्म होने वाला है। कुछ ही दिन बाद जून के महीने की शुरुआत हो जाएगी। एक जून से भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। यहां हम आपको इन सभी बदलावों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकों से जुड़े नियम आदि शामिल हैं। आपको इन सभी बदलावों की जानकारी होना जरूरी है। आईए आपको बताते हैं एक जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

देश में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत तय करती हैं। कंपनियां 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इसी के साथ ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी तय होती हैं। ऐसे में जून की पहली तारीख में गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। 1 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतें तय करेंगी।

यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को फ्री में अपडेट करने की तारीख 14 जून कर दी है। आधारकर्ता आसानी से ऑनलाइन आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, ऑफलाइन अपडेट यानी आधार केंद्र में जाकर अपडेट करवाने पर 50 रुपये प्रति अपडेट चार्ज देना होगा।

देश में वाहन चलाने की उम्र 18 साल है। अगर18 साल से कम उम्र का कोई नाबालिग गाड़ी चलाता है तो उस पर मोटा जुर्माना लगेगा। नाबालिग गाड़ीचलाते हुए पाते हैं तो उसे 25,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा माइनर को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस भी नहीं मिलेगा।

नियमों में बदलाव

देश में एक जून से ट्रैफिक के नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। जून में ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम लागू होंगे। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।


Share This News