ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220806 225049 4 महिला के साथ हाथापाई में पुत्री की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के जयपुर में  बिंदायका थाना क्षेत्र के मुड़ियारामसर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में एक युवती की लहूलुहान लाश मिली है, उसके बगल में एक महिला गंभीर रूप से घायल हालत में पाई गई। मृतका का नाम निकिता था और घायल महिला उसकी मां थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक झगड़े में युवती की हत्या होने की बात सामने आई है। 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि निकिता अपनी मां के रोकने के बावजूद हमेशा फोन पर बात करती रहती थी, जिससे मां को परेशानी होती थी। इस कारण मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ और मां ने निकिता पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि लाश के गले पर किसी भी प्रकार का फांसी का निशान नहीं था। 

घटनास्थल पर एक साड़ी और खून के धब्बे मिले, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मां के बयान को सुरक्षित रखा है और अनुसंधान जारी है।


Share This News