ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 71 देर रात विधायक व्यास पहुंचे पीबीएम पहुंचे, यह था मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में देर रात्रि को करीब दो बजे पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास अचानक पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रात को हादसा हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को कुछ लड़के ट्रोमा सेंटर लेकर गए। जहां इन लड़कों व ट्रोमा सेंटर के स्टाफ के बीच ईलाज के लेकर बोलचाल हो गई। मामला तनातनी तक जा पहुंचा। स्टाफ व लड़कों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। ऐसे में उन लड़कों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास तो वहां खड़े गार्ड व अन्य स्टाफ ने उन लड़कों के हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसके बाद ये लड़के सीधे रात को करीब डेढ़ बजे के आसपास विधायक जेठानंद के घर पहुंच गए और विधायक को पूरा घटनाक्रम बताया। जेठानंद रात को करीब दो बजे के आसपास ट्रोमा सेंटर पहुंचे और स्टाफ व लड़कों को दोनों बिठाकर समझाया और दोनों के बीच समझौता करवाकर ईलाज शुरू करवाया। विधायक व्यास ने बताया कि दोनों अपनी जगह पर सही थे। ऐसे में दोनों को बिठाकर शिकवे शिकायत दूर करवाकर मामला शांत करवाया। इस दौरान विधायक व्यास ने पूरे ट्रोमा सेंटर में घूमे और ऊपर वार्ड में बंद पड़े एसी को देख नाराजगी जताई। पीबीएम अधीक्षक को फोन लगाकर व्यवस्था में सुधार करने को कहा।


Share This News