ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 54 महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल लापता Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल अचानक से लापता हो गए हैं। दोनों 7 मई को मतदान के लिए अपने-अपने घर से निकले थे। लेकिन मतदान कराने के बाद से अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। दोनों के फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। जब परिजनों ने ऑफिस में पता किया तो सामने आया कि वे ऑफिस आए ही नहीं। अब आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने दोनों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया।

‘एक साथ ही कहीं चले गए’

इस बारे में महिला एएसआई के परिवार वालों ने आईजी को बताया कि उनकी बेटी का ऑफिस के ही एक कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्हें शक है कि दोनों एक साथ ही कहीं चले गए हैं और शादी कर ली है। जानकारी मिली है कि दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। वहीं, महिला एएसआई के परिवार ने गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।

ग्वालियर रेंज के IG अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि 7 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान था और कार्यालय में पदस्थ महिला ASI निशा जैन और कांस्टेबल अखंड यादव की इसमें ड्यूटी लगी थी। मतदान के बाद 8 मई को दोनों अपने घरों से निकले, लेकिन ड्यूटी पर नहीं आए। फिर 9 मई को भी ड्यूटी ज्वॉइन नहीं की। इस कारण दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

किया आर्य समाज पद्धति में विवाह

IG के अनुसार एएसआई निशा जैन की मां ने बताया कि गायब बेटी और कांस्टेबल अखंड यादव शादी करने का इरादा रखते थे। चूंकि दोनों अविवाहित हैं और व्यस्क हैं और उन्हें अधिकार भी है। अब 13 मई को दोनों ने सूचित किया है कि दिल्ली में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली है। इधर महिला एएसआई की मां ने कंपू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब वे आएं और अपने जो भी विवाह संबंधी दस्तावेज हैं, वे सामने रखें। जिसका थाना स्तर पर ही निराकरण हो जाएगा। उन्हें निलंबित इसलिए किया गया है क्योंकि वे बिना सूचना दिए गायब हैं।


Share This News