ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 6 स्कूली छात्रा को लेकर फरार, ग्रामीणों का रोष फूटा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश के राजसमंद जिले से में एक छात्रा को लेकर शिक्षक फरार है। जिले के आमेट इलाके के दौवड़ा गांव में एक सरकारी शिक्षक स्कूली छात्रा को लेकर फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह शिक्षक सोमवार को स्कूल संचालन के दौरान ही छात्रा को भगाकर ले गया। मामले को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपित शिक्षक का कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा उसी स्कूल की 12 वीं की विद्यार्थी है।

ग्रामीणों ने ताला ठोका

उधर, इस मामले के बारे में सूचना मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अध्यापकों को स्कूल में बंद कर ताला जड़ दिया और आरोपित शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आमेट थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश में जुटे हुए हैं।


Share This News