ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240427 WA0170 साहित्य अकादेमी के वृत्तचित्र को मणिपुरी राज्य फिल्म पुरस्कार Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, नई दिल्ली। 15वें मणिपुर स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स का वितरण आज मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के कर कमलों द्वारा इंफाल में किया गया। इस अवसर पर मणिपुर सरकार के मुख्य सचिव डॉ विनीत जोशी भी उपस्थित थे ।

इस समारोह में साहित्य अकादेमी द्वारा निर्मित और अरिबम स्याम सरमा द्वारा निर्देशित वृत्तचित्र “खुमन प्रकाश सिंह” को वर्ष 2023 के लिए “सर्वश्रेष्ठ जीवनी / कला और संस्कृति फिल्म” श्रेणी के तहत 15वें मणिपुर राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।

पुरस्कार साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि यह वृत्तचित्र साहित्य अकादेमी की भारतीय साहित्य अभिलेखागार परियोजना के अंतर्गत निर्मित 164वाँ वृत्तचित्र था। उक्त जानकारी देते हुए साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि
साहित्य अकादेमी द्वारा 1997 में शुरू हुई भारतीय साहित्य अभिलेखागार परियोजना का उद्देश्य महत्त्वपूर्ण लेखकों और साहित्य से जुड़ी बहुमूल्य सामग्रियों को एकत्र और संरक्षित करने के साथ ही अकादेमी द्वारा मान्यता प्राप्त सभी भाषाओं के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित भारतीय लेखकों और विद्वानों पर वृत्तचित्रों का निर्माण करना भी है।

अकादेमी ने अब तक अमृता प्रीतम, विंदा करंदीकर, गोपालकृष्ण अडिगा, डी. जयकांतन, धर्मवीर भारती, विजय दान देथा, मुल्क राज आनंद, कुर्रतुलऐन हैदर, वैकम मुहम्मद बशीर, रहमान राही, महाश्वेता देवी, एम.के. बिनोदिनी, अशोक मित्रन, निर्मल वर्मा, मनोहर राय सरदेसाई , रस्किन बॉन्ड, सी. नारायण रेड्डी आदि सहित अनेक प्रख्यात भारतीय लेखकों पर 169 वृत्तचित्रों का निर्माण किया है ।


Share This News