IMG 20231123 090506 63 पाकिस्तान से आई 13 करोड़ की हेरोइन, जवानों ने ड्रॉन गिराया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान से फिर 13 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर आए ड्रोन को बीती देर रात फायरिंग कर गिरा लिया। ड्रोन से तीन पैकेट हेरोइन बरामद की गई है। हेरोइन की क़ीमत 13 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह घटना अनूपगढ़ बॉर्डर क्षेत्र की है। बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात बॉर्डर पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी।

जवानों ने ड्रोन पर फायर कर उसे गिरा दिया। जवानों की सूचना पर पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को वहां तीन पैकेट में दो किलो 610 ग्राम हेरोइन बरामद हुईं है। रावला थाने के एसएचओ बलवंत ने बताया कि रावला थाना क्षेत्र में आने वाली नेमीचंद पोस्ट के पास भारतीय सीमा में 1600 मीटर भीतर ड्रोन और 2 किलो 610 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने ड्रोन को जब्त कर लिया है।


Share This News