ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 7 बहुओं ने मिलकर सास को मार डाला, बेटे उकसाते रहे, यह वजह आई सामने Rajasthan News Portal देश
Share This News

IMG 20240417 130250 बहुओं ने मिलकर सास को मार डाला, बेटे उकसाते रहे, यह वजह आई सामने Rajasthan News Portal देश
Video footage

Thar पोस्ट। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में दो कलयुगी महिलाओं ने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से अपनी 65 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने पिछले महीने हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने कहा कि मुन्नी देवी (65) को सात मार्च को कथित तौर पर उनकी बहुओं सावित्री, चंदा और उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र ने लाठियों और पत्थरों से पीटा था। उन्होंने बताया कि महिला ने नौ मार्च को दम तोड़ दिया। जांच से पता चला कि परिवार के पांच अन्य सदस्यों ने भी आरोपी की मदद की थी। पुलिस ने इस मामले में बहू और बेटे समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की।

यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर के आंतरी थाना इलाके के पिपरीपुरा गांव का है. यहां की निवासी बुजुर्ग महिला मुन्नीबाई का अपने ही घर में अपनी दो बहू सावित्रीबाई और चंदाबाई से विवाद हो गया था. 

यह कारण:  सास मुन्नी बाई और बड़ी बहू सावित्री बाई के बीच हमेशा खटपट होती रहती थी, इसलिए सास अपनी बड़ी बहू को अलग करके छोटी बहू चंदा बाई के साथ रहने लगी थी. सास अपनी छोटी बहू चंदाबाई पर इस बात का दबाव बनाती थी कि वह बड़ी बहू से कोई संपर्क न रखे और जब भी दोनों बहुएं आपस में बात करती थीं तो सास इसका विरोध करती थी. इसी बात को लेकर सास और बहुओं के बीच झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया, कि दोनों बहुएं एक साथ हो गई और सास अकेली पड़ गई।

पुलिस ने शुरू में मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन मामले में अब भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) जोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि सावित्री और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।


Share This News