IMG 20240416 103002 बीकानेर में यहाँ जमीन धंसी, अफरा-तफरी मची Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरनसर में मंगलवार की सुबह एक खेत में अचानक जमीन धंस गई। करीब तीस से चालीस फीट तक धंसी जमीन को देखने प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ है कि अचानक ये जमीन क्यों धंस गई। जमीन एक खेत में धंसी है।

लूणकरनसर के सहजरासर गांव के पास एक खेत में किसान सुबह पहुंचा तो उसने देखा कि करीब एक बीघा जमीन धंस गई है। उबड़-खाबड़ जमीन कहीं छोटे-छोटे टीले तो बीच में से टूटकर नीचे तक धंस गए। साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि यहां से जमीन नीचे चली गई है।

रेत होने के कारण कटाव भी साफ नजर आ रहा है। लूणकरणसर के सहजरासर गांव से ढाणी भोपालराम रोड़ पर धंसी हुई
जमीन सुबह देखी गई। यह माना जा रहा है कि सोमवार की देर रात ये घटना हुई लगभग एक बीघा से ज्यादा जमीनकैसे धंसी, ये चर्चा का विषय है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही टाइ गर फोर्स के सदस्य भी मौके पर पहुंचे।
सड़क का एक हिस्सा भी धस गया है। कई पेड़ पौधे भी जमीन में समा गये।


Share This News