ताजा खबरे
बीकानेर : इन इलाकों में जलापूर्ति समय में हुआ बदलावनगर निगम ठेका आवंटन की जांच के लिए ACB पहुंचा मामलापुलिस एएसआई का निधन होने से शोक6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्त
IMG 20240415 WA0285 लैब टेक्नीशियन डे पर कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। वैज्ञानिक जकारिस जैनसन की स्मृति में सोमवार को राजकीय जिला अस्पताल में जिले के लैब टैक्नीशियन संवर्ग द्वारा लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष थे।
लैब टैक्नीशीयन संघ के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद सारस्वत ने स्वास्थ्य विभाग के लैब टैक्नीशियन संवर्ग की महत्ता, योगदान व प्रयासों की जानकारी दी तथा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में लैब टैक्नीशियन संवर्ग का योगदान अभुतपूर्व रहा है। मरीजों की सुविधा ही इनके सेवा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लैब टैक्नीशियन संवर्ग हमेशा समर्पित रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सौरभ पुरोहित, मनोज व्यास, आलोक व्यास, बजरंग कुमार सोनी, अजय किराडू, सुभाष जोशी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री संजय दिवेदी अतिरिक्त महामंत्री , श्री बजरंग कुमार सोनी प्रदेशाध्यक्ष कॉलेज ने संवर्ग के अधिकारों और मांगो के बारे में विस्तृत बताया । 


Share This News