ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240323 133936 महिलाओं ने भी लूटी शराब की पेटियां, खबर हो रही वायरल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। महिलाओं द्वारा शराब लूटे जाने की खबर तेज़ी से वायरल हुई है। होली पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है। कई जगहों पर शराब के दाम अवैध रूप से बढ़ा दिए जाते हैं। मजबूरी में लोगों को अवैध रूप से महंगी शराब खरीदनी पड़ती है। हालांकि ऐसा कुछ ही जगहों पर होता है। दाम बढ़ने पर होली से पहले तेलंगाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं शराब की दुकान में तोड़फोड़ करती दिखाई दे रही हैं। विरोध में भीड़ दुकान में घुस गई, जमकर तोड़-फोड़ की। कुछ महिलाओं को दुकान के अंदर से शराब की बोतल व पेटियां लेकर भागते देखा गया। यहां शराब की दुकानों पर निर्धारित दाम से अधिक वसूली की जा रही थी। दावा किया गया है कि प्रति बोतल पर 20 से 30 रुपए अधिक वसूले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर महिलाएं और लोग दुकान में लूटपाट करते दिखाई दे रहे हैं घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के टेकुलापल्ली में हुई। होली से पहले कुछ वाइन शॉप पर ऊंचे दामों पर शराब बेची जा रही थी। स्थानीय लोगों ने करीब तीन दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान वाले ब्रांडेड शराब नहीं रखते हैं और जो भी शराब रखते हैं उसे भी अधिक दाम पर बेचते हैं। इससे लोग भड़क गए और एकत्रित होकर दुकान पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि शराब का चलन बढ़ा है यहां तक कि नए राजस्थानी गीत ‘थारी गौरी करे मनवार थोडो प्यालों’ आदि भी बनने लगे है। लेकिन यह एक सामाजिक बुराई है इसका असर समाज पर हो रहा है। वैधानिक चेतावनी : शराब पीना धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।


Share This News