ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 50 भजन लाल सरकार के इस मंत्री को आया हार्ट अटैक, अस्पताल भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान सरकार के देवस्थान मंत्री ओटाराम देवासी को एसएमएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री ओटाराम को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सीएम भजन लाल शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। मंत्री ओटाराम देवासी आज सुबह अपने निवास पर थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां मालूम चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। अस्पताल में आईसीयू वार्ड में देवासी को भर्ती किया गया है। उनकी जांचे कराई जा रही है।

डॉक्टर्स की देखरेख में देवासी का इलाज हो रहा है। वहीं देवासी के हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में उनके शुभचितंकों की भीड़ लग गई है। जो उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

भजनलाल सरकार में मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही जिले की शिवगंज विधानसभा सीट से विधायक है। ओटाराम देवासी को एक फिर से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 58 वर्षीय ओटाराम देवासी ओबीसी देवासी वर्ग से आते हैं।


Share This News