ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240311 WA0309 750 आर डी क्षेत्र में अवैध कटाई कर लकड़ी का परिवहन करता ट्रेक्टर ट्रोला जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

सूचना पर वन‌ विभाग टीम द्वारा की गई कार्रवाई
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं क्षेत्र प्रबंधन इकाई -यूनिट द्वितीय 750 आरडी के दल द्वारा सोमवार को इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र में लकड़ी की अवैध कटाई कर परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रोला जब्त कर लाखों रुपए की‌ कीमत की शीशम की‌ लकड़ी बरामद की गई । डीएफओ मदन सिंह चारण के नेतृत्व में वन‌ विभाग की टीम द्वारा 771 आर डी क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। डीएफओ मदन सिंह ने बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर विभाग की टीम ने तुरंत प्रभाव से 771 आर डी में मौके पर पहुंच‌ कर अवैध कटाई कर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रोले को जब्त किया और बाबूलाल नायक नामक एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


डीएफओ ने बताया कि जब्त किए गए ट्रोले से लाखों रुपए की कीमत की शीशम की लकड़ी बरामद की‌ गई है। विभाग द्वारा इस संबंध में निरन्तर मुस्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है।


Share This News