ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 13 वकीलों की बेमियादी हड़ताल सम्पन्न Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अधिवक्ता हड़ताल समाप्त हो गई है। राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में वर्क सस्पेंड के मामले में
वकीलों को नोटिस देने से नाराज बीकानेर के वकील हड़ताल पर रहे थे। पिछले 18 दिनों से हड़ताल के कारण तारीख पर तारीख मिल रही थी। दरअसल, लक्ष्मणगढ़ में वकीलों के संगठन को इस आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने नोटिस दिया गया कि वर्क सस्पेंड क्यों रखा। एक वकील के निधन पर हुए इस वर्क सस्पेंड पर नोटिस से राज्य में वकील नाराज चल रहे थे। इसी नोटिस के विरोध में बीकानेर के वकील भी पिछले दिनों हड़ताल पर चले गए। 18 दिन से हड़ताल के कारण अधिकांश अदालतों में कामकाज ठप हो गया। अर्से से लंबित मामलों भी आगे की तारीख ही दी जा सकी। वहीं जमानत सहित अनेक मामलों में कार्रवाई नहीं हो सकी।
बार ए एशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ बताया कि इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बार और बेंच के बीच सहमति बन गई। बिना किसी शर्त के लक्ष्मणगढ़ के अभिभाषक संघ को दिए गए नोटिस को निरस्त करने पर सहमति के बाद सभी वकील काम पर लौट रहे हैं। बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार से अदालतों में कामकाज सामान्य हो जाएगा


Share This News