ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240305 WA0252 प्रदेश में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, उपमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृती- Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसे संचालित करेगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इलेक्ट्रिक बसे उपलब्ध करवाने की स्वीकृती जारी कर दी है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विती में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर,भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे आमजन को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही पब्लिक ट्रांसर्पोट को बढावा मिलने से आमजन को त्वरित एवं बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हिकल्स को बढावा देने से पेट्रोल डीजल की बचत होगी, पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर जीवन शैली का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन एवं संधारण स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कंवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के माध्यम से किया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रूपए से ज्यादा का वित्तीय भार आएगा।

इन शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें-
बजट घोषणा की क्रियान्विती में जयपुर में 300,जोधपुर में 70,कोटा में 50, उदयपुर में 35,अजमेर में 30 तथा बीकानेर एवं भरतपुर में 15 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

बजट 2024-25 में की थी घोषणा-
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) में प्रदेश वासियों को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को बढावा देने हेतु इंटर स्टेट के साथ-साथ राज्य के जयपुर,जोधपुर,उदयपुर,कोटा आदि बडे शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसे उपलब्ध करवाने कि घोषणा की थी।


Share This News