ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240302 140648 लट्ठमार होली खेली जाएगी इस दिन, लड्डू होली की भी तैयारी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व मे मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली प्रसिद्ध है जहां भगवान कृष्ण और राधा सखियों और गोपियों के साथ खेलते हैं। ब्रज की होली दुनिया में सबसे फेमस है क्योंकि यहां होली 10 दिनों तक मनाई जाती है। इस दौरान आप यहां के किसी भी मंदिर में जा सकते हैं जहां आप होली मना सकते हैं। होली के ये महोत्सव किन मंदिरों में मनाया जाएगा। उस हिसाब से आप अपने जाने की तैयारी कर सकते हैं।

-17 मार्च 2024, रविवार को बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी। 18 मार्च 2024, सोमवार को बरसाना की लठमार होली मनाई जाएगी। 
–19 मार्च 2024, मंगलवार को नंदगांव में लट्ठमार होली मनाई जाएगी। 
-21 मार्च 2024, गुरूवार को वृन्दावन की होली मनाई जाएगी जिसमें आप जा सकते हैं। यहां बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। जहां फूलवालों होली होती है। 
-21 मार्च 2024, गुरूवार को भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मंदिर और पूरे मथुरा में विशेष आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च 2024 को शुक्रवार को गोकुल वाली रमण रेती दर्शन करें। 
-24 मार्च 2024, रविवार को होलिका दहन है और द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृन्दावन में आप घूमने जा सकते हैं।
-25 मार्च 2024, सोमवार को धुलंडी होली है। इस दिन बृज में द्वारकाधीश में टेसू के फूलों, अबीर गुलाल की होली और रंग-बिरंगे पानी की होली खेली जाएगी जिसका आप आनंद ले सकते हैं।


Share This News