ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20220726 123123 बीकानेर में हनीट्रेप के बढ़े मामले, एक और गिरोह का कांड उजागर Rajasthan News Portal देश
Share This News

युवक को जाल में फंसाकर वसूले थे सवा चार लाख
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में हनी ट्रैप व स्पा मसाज के नाम पर युवकों के साथ ठगी के मामले बढ़ रहे है। अनेक मामले बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे। मुक्ता प्रसाद कॉलोनी थाना पुलिस द्वारा पिछले पखवाड़े पकड़े गये हनीट्रेप गिरोह का एक ओर कांड उजागर हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सरगना ओमप्रकाश सोनी और फुसी नायक उर्फ पुष्पा ने कुछ माह पहले जसरासर थाना इलाके के गांव कुचोर निवासी एक युवक को भी अपने जाल में फंसा कर उससे करीब सवा चार लाख रूपये वसूल लिये थे।

इस मामले को लेकर थाना पुलिस ने पीडि़त मूलाराम नाई की रिपोर्ट पर फुसी नायक और ओमप्रकाश सोनी को सैंट्रल जेल से प्रॉडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने कांड करना कबूल कर लिया और इस कांड में कुचौर निवासी सागर विश्रोई नामक युवक भी इनके साथ शामिल था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार सागर विश्रोई ने झांसे में लेकर अपने गांव के मूलाराम नाई को गिरोह के सरगना ओमप्रकाश सोनी से मिलवाया,जिसने बहाने से मूलाराम को अपने ठिकाने पर बुलाया जहां पहले से मौजूद फुसी नायक के साथ उसकी विडियो बना ली और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने और विडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे छह लाख रूपये की डिमांड की। हनीट्रेप के जाल में फंसे मूलाराम ने दोनों को करीब सवा चार लाख रूपये भी दे दिये। इस कांड में पुलिस ने फुसी नायक और ओमप्रकाश को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार पुन: सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जबकि आरोपी सागर विश्नोई की सरगर्मी से तलाश जा रही है।

इसके अलावा गिरोह के उजागर हुए पिछले कांड में शामिल रही मंजू चौधरी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है। जानकारी में रहे कि एमपी कॉलोनी थाना पुलिस ने पिछले पखवाड़े हनीट्रेप गिरोह का पर्दाफाश कर फूसी देवी नायक, ओम प्रकाश सोनी, जितेंद्र उर्फ जीतू सुथार और पृथ्वी दान चारण को गिरफ्त में लिया था। गिरोह ने नजदीक गांव खारा के एक ज्वैलर्स दीनदयाल सोनी को अपने जाल में फंसा कर उससे दो लाख रूपये वसूल लिये थे। पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल महिला-पुरुष लंबे समय से बीकानेर में लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। बदनामी के डर से लोग मुकदमा दर्ज करवाने से कतरा रहे हैं। हाल ही में बीकानेर में कोटगेट के पास स्पा मसाज के नाम पर ठगी की शिकायत के बाद युवाओं को गिरफ्तार किया गया था। *मुकेश पूनिया


Share This News