ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240219 WA0228 बीकानेर पुलिस द्वारा आयोजित होगी अभिवावकों के लिए निःशुल्क पेरेंटिंग वर्कशाॅप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर पुलिस के द्वारा बीकानेर में माता-पिता के लिए भारत के नंबरः1 पेरेंटिंग कोच परीक्षित जोबनपुत्र सर द्वारा सफल पेरेंटिंग वर्कशॉप 5 मार्च को आयोजित की जा रही है।
सोमवार को निःशुल्क पेरेंटिंग सेमिनार के पोस्टर का लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश व बीकानेर संभागीय आयुक्त मैडम वंदना सिंघवी के आतिथ्य में सम्पन हुआ। इस अवसर पर जैन महासभा के अध्यक्ष व विनोद एग्रो के एमडी विनोद बाफना, मोटिवेशन स्पीकर गोविन्द भादू, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. श्याम अग्रवाल साथ उपिस्थत रहे।
बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि बीकानेर पुलिस के तत्वावधान में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय और निर्विकल्प फाउण्डेशन की ओर से पेरेंटिंग सेमिनार आयोजित की जा रही है, जो की पूर्णतः निःशुल्क होगी। उन्होंने बताया की इस सेमिनार में बीकानेर जिले की राजकीय व गैर राजकीय स्कूल में अध्यनरत कक्षा 1 से 6 तक अध्यनरत बच्चों के अभिवावकों को आमंत्रित किया जायेगा।

निर्विकल्प फाण्उडेशन के निदेशक डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस सेमिनार में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय से कक्षा 1 से 6 तक अध्यनरत बच्चों के इच्छुक पेरेंट्स की सूची विद्यालय से उपलब्ध करवार कर उनको आमंत्रण पास के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। सभी परेंटेंस प्रतिभागीयों को प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा।

निःशुल्क पेरेंटिंग सेमिनार को सफल बनाने में सहयोगी:
विनोद एग्रो इंडस्ट्रीज के ब्रांड बीकानेर फ्रेश, सिंथेसिस इंस्टीट्यूट, डॉ श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, एंटरप्रेन्योर एंड बिजनेस मेंटर गोविंद भादू, भीखाराम चांदमल, शिवा स्टेशनर्स, पिंटू राठी, मीडिया बर्ड व राम डिजिटल स्टूडियो


Share This News