ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 67 उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक व्यास, ओलंपिक सावे की अनुदान राशि आदि बढ़ाने मांग की, महिला समूह उतरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240209 WA0225 उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक व्यास, ओलंपिक सावे की अनुदान राशि आदि बढ़ाने मांग की, महिला समूह उतरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Meeting with deputy cm diya kumari

Thar पोस्ट, न्यूज।जयपुर/बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से मुलाकात करते हुए 18 फरवरी को होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे में दुल्हन को मिलने वाले अनुदान के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने, आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन करने के साथ अनुदान राशि 25 हजार से बढ़कर पचास हजार रुपए करने की मांग की।
सावा आयोजन समिति के सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि विधायक व्यास ने उप मुख्यमंत्री को पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि ओलंपिक सावे का आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष से परंपरागत रूप से होता है। इस दौरान शहरी क्षेत्र के सैंकड़ों युवा परिणय सूत्र में बंधते हैं। राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक सावे वाले दिन शहर को समूचे शहर को परकोटा मानते हुए इस दिन परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान पुष्करणा ब्राह्मणों के अलावा इस दिन परिणय सूत्र में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े को दी जाती है। अनुदान की आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, लेकिन परिणय सूत्र में बनने वाले वर-वधू के दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में आवेदक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं।
इसके मध्यनजर विधायक व्यास ने उप मुख्यमंत्री से आवेदन अनुदान के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने इसे ऑफलाइन कर ले के साथ-साथ अनुदान राशि को 25 से बढ़कर 50 हजार रूपये करने की मांग रखी।इस दौरान सावा आयोजन समिति के संयोजक जेपी व्यास, संरक्षक प्रेम कुमार व्यास साथ रहे।

सावे में महिला विंग ने सम्भाला मोर्चा

बीकानेर । पुष्करणा सावा में समाज की कई संस्थाओं ने सेवा कार्य करने का बीड़ा उठाया है इसी कड़ी में समाज की महिलाओं ने गौ धन मित्र की महिला विंग के माध्यम से विवाह में गोबर से बने पदार्थ जो विवाह पद्धति में प्रयोग में आने वाले है जैसे हवन के कंडे, गोबर से बनी ईंट, पंच मुखी दीपक आदि ऐसे कई सामान है जो नि:शुल्क वितरण करने का बीड़ा उठाया है जिसका पोस्टर लोकार्पण महिलाओं ने बेनीसर बारी स्थित गौ धन मित्र के बाहर चौकी के पास किया जिसमें सर्व श्री श्रीमती कृष्णा देवी बोड़ा, सरयू रानी व्यास, मिसेज बीकाणा श्रीमती आशा आचार्य, समाज सेवी उपसाना जैन, श्रीमती अरुणा चूरा , श्रीमती बॉबी देरासारी , मनीषा व्यास, मीनाक्षी व्यास आदि महिलाओं ने मिलकर संपन किया । गणेश पूजन मंत्रोचार किया पंडित लव देराश्री ने जो की सावा २०२२ में प्रथम दूल्हे का खिताब जीत चुके है, सावे की पहचान खिडकिया पाग बांधने में निपुण अनेकों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री कृष्णकांत पुरोहित ने आगंतुकों का स्वागत व सम्मान किया श्री गोपाल व्यास, शुभम जोशी व महेंद्र जोशी ने कहा की समाज की महिलाओं को ऐसे नेक कार्य जिससे गौ माता का सरंक्षण हो कन्या विवाह में सहयोग हो इसे नेक कार्य करने का प्रयास करते रहेंगे।

IMG 20240210 WA0233 उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक व्यास, ओलंपिक सावे की अनुदान राशि आदि बढ़ाने मांग की, महिला समूह उतरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Pushkarana olympic sawa

Share This News