ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 66 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर की जनसुनवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240210 WA0242 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर की जनसुनवाई Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर मुख्यालय पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं जानीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री गोदारा ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में आम जन से मुलाकात की और उनकी परिवेदनाएं सुनीं।
इस अवसर पर सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा, राजस्व , शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सुनते हुए श्री गोदारा ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने यहां आने वाली परिवेदनाओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। आमजन बहुत उम्मीद से सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं। होने लायक कार्यों को तुरंत किया जाए, अनावश्यक रुप से कार्य में देरी नहीं हो और यदि कार्य होने लायक नहीं है तो कारण सहित स्पष्ट रुप से जवाब दें । इस अवसर पर लूणकरणसर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण आए।गोदारा ने ग्रामीणों की समस्याओं पर संबंधित विभागों को अधिकारियों को फोन ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।
इस अवसर पर प्रधान कानाराम गोदारा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*मंत्री सुमित गोदारा का रात्रि विश्राम नाथवाणा में *गांव चलो अभियान में ग्रामीणों से करेंगे संवाद*
गांव चलो अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को रात्रि विश्राम नाथवाणा में करेंगे। गोदारा नाथवाणा में लोगों से संवाद भी करेंगे।


Share This News