ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 3 पत्नी को भरण पोषण देने में असफल रहा पति गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के करौली जिले में परिवारिक न्यायालय से भरण पोषण के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को करौली महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने भरण पोषण का दावा किया था। आरोपी भरण पोषण की राशि जमा करने में असफल रहा, जिसके बाद करौली पारिवारिक न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। करौली महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन, एएसपी सुरेश जैफ व डीएसपी अनुज शुभम के निकटतम सुपर विजन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी मंजू फौजदार के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने करीब छह महीने पूर्व अपने पति के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का दावा किया था। आरोपी द्वारा भरण पोषण की राशि नहीं देने के कारण पारिवारिक न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए। मामले में पुलिस ने आरोपी हरी सिंह पुत्र कमल उम्र 24 साल निवासी पाडला जागीर टोडाभीम जिला गंगापुरसिटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तलाशी के समय साइबर सेल करौली की मदद से टावर लोकेशन के आधार पर पाडला जागीर से गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सहित हेड कांस्टेबल अरविन्द, कांस्टेबल राजवीर सिंह, योगेंद्र और कुंती सहित अन्य पुलिस टीम शामिल रही।


Share This News