ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 1 लव मैरिज करने वालों की सुरक्षा और मदद के लिए राज्य स्तर और जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां करें फोन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्थान में लव मैरिज (स्वेच्छा से शादी) करने वाले बालिग युवक-युवतियों की सुरक्षा और मदद के लिए राज्य स्तर और जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कपल सुरक्षा व मदद के लिए नोडल अधिकारी से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।डीआईजी (आर्म्ड बटालियन) श्वेता धनखड़ को नोडल अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ सिविल राइट्स जयपुर) नवीता खोखर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीआईजी पुलिस (आर्म्ड बटालियन एवं राज्य नोडल अधिकारी) श्वेता धनखड़ ने बताया कि बालिग युवक-युवतियों के स्वेच्छा से शादी करने के बाद परिवार वाले और जाति-समाज के व्यक्तियों की ओर से परेशान करने या अनुचित कार्रवाई करने पर पीड़ित कपल राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 8764871150 या उनके मोबाइल नम्बर 9413179228 और सहायक नोडल अधिकारी नवीता खोखर से मोबाइल नंबर 9468952828 से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इसी प्रकार जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर और नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों से उनके मोबाइल नम्बर पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है। बीकानेर रेंज
बीकानेर में आरपीएस विक्की नागपाल से 9530414985, हनुमानगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी से 9530432468, गंगानगर में आरपीएस प्रतीक मील से 8764513408, अनूपगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह बेनीवाल से 9829821421 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।जोधपुर रेंज
जोधपुर ग्रामीण में आरपीएस जयदेव सियाग से 9413639755, जैसलमेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजोरा से 8764865175, बाड़मेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड दान रतनू से 9413192050, फलोदी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी से 9829361146, बालोतरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा से 8764504302 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।


Share This News