ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 22 लोकसभा चुनाव हेतु नियुक्त प्रभारी 4 को बीकानेर आएंगे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240203 WA0214 लोकसभा चुनाव हेतु नियुक्त प्रभारी 4 को बीकानेर आएंगे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Congress meeting in bikaner

Thar पोस्ट न्यूज। लोकसभा चुनाव हेतु नियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री भाया, गौतम कल 4 फरवरी को आयेंगे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा चुनाव के लिए आवेदन लेने हेतु नियुक्त प्रभारी वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद जैन भाया, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम कल दिनाक 4 फरवरी 2024 को शाम 5 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि दोनो प्रभारी बीकानेर लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेंगे और चुनाव में किस स्वरूप और रणनीति से विजय हो सकती है उसके लिए सुझाव नेताओं और कार्यकर्ताओं से लेंगे

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस आवेदन संवाद कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, और पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य पार्षद, प्रधान, सरपंच, पंच और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य भागीदारी निभायेंगे।

संगठन से सत्ता आती है ना की सता से संगठन

महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम आज एक दिन के दौरे पर बीकानेर आई महिला पदाधिकारियों से चर्चा की और महिला कांग्रेस की कार्ययोजना का विस्तारित स्वरूप बतलाते हुए कहा की महिला कांग्रेस की आगामी लोकसभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है विधानसभा के परिणामों और देश के हालातो को देखते हुए अब ये अति आवश्यक हो गया है की हम इन दिनों में अधिकतम समय कांग्रेस पार्टी को दे क्योंकि आज आवश्यकता हो गई है सत्य से लोगो को अवगत करवाने की भाजपा लगातार सवेधानिक अधिकारों और हकों पर कुठाराघात कर रही है उनका मकसद है हर तरह से देश की सभी शक्तियां सभी स्थान पर उनका निरंकुश शासन हो और भारत उनकी मुट्ठी में कैद होकर रह जाए और वे अपनी मनमानी हुकूमत चला सके
आज का समय बहुत ही विकट और चुनौतियों से भरा है आज हमने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की रक्षा नहीं की तो आने वाले वक्त में हमारे पास गुलामी के अलावा कुछ नही बचेगा इसलिए इस लोकसभा चुनाव में राजस्थान में हमे खासतौर से बीकानेर में भी बहुत अधिक मेहनत करते हुए कांग्रेस को विजय दिलानी है राखी गौतम ने कहा की महिलाओं का कार्य जितना अधिक प्रभावी होगा उसके अनुरूप मान सम्मान दिलाना मेरा काम है बस ये याद रखे की सिर्फ नाम के लिए पद वाले महिला कांग्रेस संगठन से दूर हो जाए क्योंकि अभी आवश्यकता मैदान में हक और हकुक के लिए लड़ने वाली झांसी की रानियों की है ना की घर में बैठकर तमाशा देखने वालो की आप सभी को कांग्रेस के हर प्लेटफार्म पर आपकी मंशा और काम के अनुरूप जगह राखी गौतम दिलाएगी बस आप अपना समय ईमानदारी से पार्टी की मजबूती और सीट जीतने के लिए व्यतीत करो |

शहर जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया ने कहा महिला कार्यकारिणी में जितनी भी महिलाए अभी है सभी लगातर अच्छा कार्य कर रही है और विश्वास रखे आपकी बात को हम बेकार नहीं जाने देंगे और बीकानेर में अधिकतम कार्य पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे

देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने कहा की बीकानेर लोकसभ क्षेत्र बहुत बड़े इलाके में फैला हुआ है बहुत बार महिलाओं को परेशानी होती है उचित साधन के अभाव में वे चाहते हुए भी पार्टी के लिए कार्य नही कर पाती इसकी समुचित व्यवस्था हो तो महिलाए किसी भी सूरत में पीछे नहीं रहेगी

संचालन करते हुए पूर्व प्रदेश महिला सचिव उमा सुथार ने महिला कांग्रेस के अब तक किए कार्य का ब्योरा दिया

पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, नारी निकेतन की पूर्व अध्यक्ष शासिकला राठौड़, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा बारूपाल, सरोज सहगरा, पूर्व प्रदेश सचिव आशा देवी स्वामी, राधा भार्गव, एमएस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष धनेश्वरी तंवर, सचिव दीपिका जोशी, संतोष देवी, सुनीता रंगा, मंजू शर्मा, अर्चना नागल, सीता सुथार, पुष्पा देवी सेठिया, राज देवी शर्मा, पुस्पा देवी, नीलिमा बिस्सा, शारदा, गायत्री सुथार, कोशल्या सुथार, द्रोपदी सुथार, नवनीत कौर, उमा ऋषि, बसंती देवी, ने अपनी अपनी बात रखते हुए कांग्रेस को अधिकतम समय देकर मजबूत करने का संकल्प दोहराया |


Share This News