ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240203 WA0266 विधायक व्यास ने वितरित किए कंबल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हमारा कर्त्तव्य। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म तथा दूसरों को पीड़ा पहुंचाने से बड़ा कोई पाप नहीं है।
Thar पोस्ट न्यूज। विधायक व्यास ने मारवाड़ जन सेवा समिति, गोमा देवी चमड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट व लायंस क्लब द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल के जनाना अस्पताल के आगे संचालित रैन बसेरे में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरण के दौरान शुक्रवार देर रात आयोजित कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्यदाई है। हमारे समाज में सदियों से यह परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंदों की भरपूर मदद की जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं और भामाशाहों का इस दिशा में कार्य करना सराहनीय है। उन्होंने यहां ठहरे हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की तथा रैन बसेरे की सुविधाएं और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के रमेश व्यास, डॉ. एलके कपिल, हरि किसन राजपुरोहित, महेंद्र ढाका, चंदन ठाकुर आदि मौजूद रहे।


Share This News