ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240124 165134 पीबीएम : चिकित्सक व स्टाफ नर्स में भिड़ंत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के जनाना अस्पताल में आज रेजिडेंट डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के बीच भिड़ंत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक के एम टू वार्ड में किसी बात को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। बाद में तनातनी बढ़ गई। मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सभी नर्सिंग कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। रेजिडेंट डॉक्टर्स,नर्सिंग स्टाफ के विवाद के चलते पीबीएम अस्पताल में मरीज परेशान होते रहे। इसके बाद सभी नर्सिंग स्टाफ मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के आफिस के आगे जमा हो गए। नर्सिंग स्टाफ ने प्रिंसिपल से नर्सिंग स्टाफ के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जताई। नर्सिंग कर्मियों ने आरोप लगाया कि रेजिडेंट डॉक्टर आए दिन नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर गुंजन सोनी ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करवाया।


Share This News