ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240123 WA0196 कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, गांधी पार्क में हुआ संपन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, गांधी पार्क में हुआ संपन्न, जिला ब्लॉक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल। स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गांधी पार्क में संयुक्त “मौन सत्याग्रह” किया| भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर जो यात्रा में विध्न डालते हुए हमला किया गया उसके विरोध स्वरूप यह मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया इस मौन सत्याग्रह कार्यक्रम के अंत में बीकानेर स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी सत्यनारायण हर्ष के निधन पर सत्याग्रह स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में बीकानेर जिले के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस और पार्षद सरपंच, पांच प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की मौन सत्याग्रह शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वरिष्ठ नेताओं ने

देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा की जिस तरह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमजन राहुल गांधी के साथ जुड़ रहा है उस से भाजपा घबरा गई है उनको लगता है की राहुल गांधी उनकी विफलताओं को आमजन के समक्ष खोलकर रख रहे है उसको विफल करने के लिए यात्रा में उन्होंने विध्न डालना शुरू किया है आज का मौन सत्याग्रह भाजपा को बताने के लिए है की वो इन हरकतों से बाज आए अन्यथा कांग्रेस संपूर्ण भारत वर्ष में सड़को पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज राहुल गांधी और उनकी न्याय यात्रा से इतना बौखला गई है की अपने जिला स्तर के पद्दाहिकारियो को यात्रा में हमला करने का निर्देश दे दिया लेकिन भाजपा भूल जाती है की कांग्रेस इन हमलों से घबराने वाली पार्टी नही है भाजपा या तो इस तरह की घटनाओं को और अपने कार्यकर्ताओं को काबू करे अन्यथा कांग्रेस के जवानी हमलों के लिए तैयार रहे जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता कांग्रेस के सत्य वचन से भरी यात्रा से घबरा गए है लेकिन कांग्रेस पार्टी इन हमलों से घबराने वाली नही है पूर्व राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा की भाजपा द्वारा न्याय यात्रा में विध्न डालना किसी भी भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को रोकने का कार्य है जिसको कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा की न्याय यात्रा जहा जहा जा रही है अपार समर्थन पा रही है जिसको देखकर भाजपा इसको रोकने का कुत्सित प्रयास कर रही है जिसमे इनको सफलता मिलेगी नही

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की मौन सत्याग्रह में प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा, प्रदेश सचिव सावरलाल भादू दिनेश कांसवा, पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी,सलीम भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागौरी, श्रीलाल व्यास, महासचिव पृथ्वीराज कूकना, राहुल जादूसंगत जहुरदीन जलवाली, रविकात वाल्मिकी, पूनमचंद भांभू, श्रीमती सुनीता गौड़,शर्मिला पंचारिया मुमताज शेख, एडवोकेट शकीना खान, वंदना गुप्ता,सुनीता रंगा संतोष देवी, मुखराम धतरवाल, प्रेम प्रकाश सारण,सतूखा पडिहार,जितेंद्र कंसवा प्रवक्ता विकास तंवर, पूनमचंद भांभू, श्रीकृष्ण गोदारा,युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भवरलाल कूकना, सफी खां,अहमद अली भाटी महावीर गोदारा, बीरबल मुंड, ताहिर हसन, चुनीलाल मेघवाल, एडवोकेट जगदीशचंद्र शर्मा, सरदार अमरीक सिंह, जीतू नायक, धर्मचंद चौधरी, आजम अली,पार्षद मुजाहिद कुरेशी सतपाल सारण, गुमानाराम जाखड़, रामप्रताप वर्मा, ब्रजरतन पंचारिया भगवाननाथ सिंह,हरिप्रकाश वाल्मिकी पूनम नायक, बिरजाराम भील,हरिशंकर नायक, हंसराज विश्नोई, पनाराम नायक,दाऊ मोहता, खेराज कंसवा, रामदेव मुंड, पदमाराम ज्याणी, नारायण राम पारीक, अता हुसैन कादरी, मूलाराम भादू, किशनलाल सियाग, महेंद्र कूकना, ओमप्रकाश कसवा अब्दुल रहमान लोद्र्रा,पार्वती गोसाई हरिराम जनागल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मोजूद थे।


Share This News