ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 14 युवती ने खुद को लगाई आग, बीकानेर रेफर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ जिले के टाउन कस्बे में एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, उसे बीकानेर रेफर किया गया है। हालांकि युवती को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि सोमवार देर शाम एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि सुनील पुत्र कालूराम मेघवाल निवासी पक्का सहारणा शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी करने की बात कहने पर उसने साफ इनकार कर दिया आरोपी युवक सुनील टाउन के निजी अस्पताल में काम करता है। युवती उससे शादी की बात करने गई थी, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवती को पहले जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालात को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया है। पुलिस आरोपी युवक सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


Share This News