ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240123 WA0219 पीबीएम : कैंसर रोकथाम के लिए एस.पी. मेडिकल कॉलेज को मिला सर्विस एक्सिलेंस अवॉर्ड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर को सर्वाइकल कैंसर की द्वितीयक रोकथाम की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उपलक्ष पर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया है। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि महिलाओं में महिलाओं में अधिकतर होने वाले सर्वाइकल कैंसर रोग की पूर्व जांच एवं रोकथाम को लेकर दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कॉलेज में गायनी विभाग की डॉक्टर सुषमा गौड़ को यह अवॉर्ड डॉ. रवि प्रकाश माथुर, निदेशक जन स्वा. द्वारा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाती कोचर ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर रोकथाम प्रोग्राम की नोडल ऑफिसर डॉ. सुषमा गौड प्रतिमाह 400 महिलाओं महिलाओं की कैंसर की जांच करती है जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक संख्या है, इस दौरान नर्सिग इंचार्ज बबीता का विशेष सहयोग रहा । इस उपलब्धि पर प्रसूती रोग विभाग की पूरी टीम को प्राचार्य डॉ. सोनी ने अपने कक्ष में बुलकार कर बधाई दी इस दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर अनिता पारीक, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. स्वाती कोचर, डॉ. सुभाष गौड़, डॉ. हरीश, डॉ. गौतम लूणिया आदि उपस्थित रहे।


Share This News