ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 57 रंगोली, दीपदान और धार्मिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंदिर व्यवस्थापक, पुजारी होंगे सम्मानित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विशेष सजावट ,भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय मंदिरों में होने वाली साज सज्जा, साफ-सफाई, धार्मिक कार्यक्रम के आधार पर होगा चयन । भगवान श्री राम की मूर्ति की अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विशेष, सजावट, रोशनी ,रंगोली, दीपदान, धार्मिक कार्यक्रम और साफ-सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के विभिन्न राजकीय ,अराजकीय और प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों को उपखंड, जिला मुख्यालय व देवस्थान सहायक आयुक्त खंड या संभाग स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी उपखंड स्तर पर एक सर्वश्रेष्ठ मंदिर का चयन कर मंदिर के पुजारी , व्यवस्थापक या प्रन्यासी को 26 जनवरी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बीकानेर शहर के दो श्रेष्ठ मंदिरों का चयन उपखंड अधिकारी बीकानेर द्वारा किया जाएगा । दो मंदिरों में से एक मंदिर प्रमुख लोकप्रिय मंदिरों में से होगा तथा दूसरा मंदिर सामान्य मंदिरों में से चयनित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिले के दो मंदिरों को भी (प्रत्यक्ष प्रभार तथा आत्मनिर्भर श्रेणी में ) श्रेष्ठतम साफ-सफाई और सजावट के आधार पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


Share This News