ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 25 हादसे में घायल बच्ची ने पीबीएम में तोड़ा दम,आरोपी ड्राइवर की कार के साथ तोड़फोड़ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले की नोखा तहसील के सिंजगुरु में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। घर से बाहर खेल रही बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिंजगुरु मोरखाना रोड पर घर के बाहर खेल रही कविता पुत्री अनूप सिंह को तेज गति से आ रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार को भगाकर ले गया। कार सवार को ग्रामीणो की मदद से मोरखाना जाने वाले मार्ग पर पकड़ लिया, हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कविता को उसी कार से पीबीएम अस्पताल लाया गया जहां कविता ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। बच्ची की मौत के बाद ट्रोमा सेंटर के बाहर खड़ी कार में गुस्साए परिजनों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रोमा सेंटर के बाहर अफरातफरी मच गई। फिलहाल बच्ची के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


Share This News