ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240119 WA0191 50 नि:शुल्क हेलमेट का वितरण : सड़क सुरक्षा सप्ताह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज झुंझुनू। सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया। एसपी देवेंद्र बिश्नोई एवं एडीजे अंकित रमन ने सड़क सुरक्षा का महत्व बताया
झुंझुनू के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत शहर के विभिन्न इलाकों के जरूरतमंद चिन्हित लोगों को जिला पुलिस प्रशासन झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन के सौजन्य से पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसपी देवेंद्र बिश्नोई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे अंकित रमन, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा एवं को ग्रामीण रोहिताश देवांडा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के सानिध्य में पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया एवं सभी को सडक सुरक्षा नियमों की पालना करने की जानकारी से अवगत करवाया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण के साथ बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
एसपी देवेंद्र बिश्नोई एवं एडीजे अंकित रमन ने कहा कि भारत की युवा शक्ति का एक बड़ा हिस्सा हर साल सडक़ हादसों में ख़त्म हो जाता हैं। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष सडक़ हादसों में सबसे ज़्यादा मौतें, युवाओं की है और इन हादसों की सबसे बड़ी वजह है, वाहन चलाते हुए युवाओं की लापरवाही। हेलमेट पहनने से सडक़ हादसे के दौरान, जान बचने की संभावना बढ़ जाती है जबकि करीब 70 प्रतिशत मामलों में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से भी बचा जा सकता है। एसपी देवेंद्र बिश्नोई एवं एडीजे अंकित रमन ने दानदाता राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन का आभार जताते हुए कहा कि उनकी हेलमेट वितरण की सोच सराहनिय है एवं उन्होने आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को चालु रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, का पवन केडिया, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष संपत चुडैलावाला, श्री गल्ला व्यापार संघ मंत्री विपिन राणासरिया, श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल सहित अन्य जन उपस्थित थे।


Share This News