ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 53 जार का सदस्यता अभियान  से 20 जनवरी से, पठान संयोजक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240119 WA0220 जार का सदस्यता अभियान  से 20 जनवरी से, पठान संयोजक Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार)  बीकानेर का सदस्यता अभियान  20 जनवरी से शुरू होगा।  इसमें नए सदस्य  बनाए जाएंगे और पुराने सदस्यों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।  जार के जिला अध्यक्ष श्याम मारू ने बताया कि जार सदस्यता अभियान का प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अली पठान को बनाया गया है ।  सभी लोग मोहम्मद अली पठान से आवेदन पत्र प्राप्त कर  वापस पठान को ही जमा करवाएंगे।  जार की ओर से जारी किए जाने वाले आईडी कार्ड जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक वैध रहेंगे। पहली बार सदस्यों के आईडी कार्ड पर बारकोड छपेगा । इस बार कोड के आधार पर संगठन एवं सदस्यों की समस्त डिटेल पता की जा सकेगी। जार सदस्यों की एक सूची आईजी बीकानेर,  पुलिस अधीक्षक ,ट्रैफिक पुलिस और सभी थानों में दी जाएगी। जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी ने बताया कि जार बीकानेर की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । अब तक विभिन्न संगोष्ठियों , अधिवेशन ,सम्मेलन के अलावा शैक्षणिक भ्रमण के दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं,  जिनमें पिछले साल दिल्ली संसद भ्रमण और इस साल कोलकाता गंगासागर शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जहां 56 पत्रकारों ने दिल्ली की यात्रा की वहीं इस 26 लोगों को कोलकाता गंगासागर की यात्रा करवाई गई। आगामी दिनों में बीकानेर से मुम्बई-गोवा का शैक्षणिक भ्रमण , बीकानेर से मदुरै-रामेश्वरम का शैक्षणिक भ्रमण तथा इजिप्ट की एक विदेश यात्रा प्रस्तावित है । यहां यह ध्यान देने की बात है कि बीकानेर प्रेस क्लब को छोड़कर किसी भी अन्य ट्रेड यूनियन का सदस्य जार  की सदस्यता नहीं ले सकता। नवीनीकरण करवाने वाले सदस्यों को अपना पुराना कार्ड जमा करवाना होगा अन्यथा उन्हें नई सदस्यता लेनी पड़ेगी। 


Share This News