ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 11 सर्दी का सितम फिर से बढ़ेगा ? मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति बन सकती है।विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जबकि पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ‘ठंडे दिन’ से मतलब, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो। अत्यधिक ठंडे दिन से मतलब जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक नीचे हो। दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों में बर्फबारी के असर आने वाले दिनों में रहेगा।


Share This News