ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 34 बीकानेर : सीवर लाइन की खुदाई करते चार मजदूर दबे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के रंगा कॉलोनी क्षेत्र में सीवर लाइन की खुदाई करते हुए चार मजदूर करीब आठ-दस फीट की गहराई में मिट्टी में दब गए। आसपास खड़े युवकों ने हिम्मत दिखाई और चारों को मिट्टी खोदकर जिंदा बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। रंगा कॉलोनी की संकड़ी गली में सीवर लाइन खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान भूरा और उसके तीन साथी सीवर की खुदाई कर रहे थे। जहां खुदाई चल रही थी, वहां अचानक गड्डा आ गया और चारों उसी में समा गए। करीब आठ फीट तक अंदर चले गए। आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया तो कुछ युवकों ने बिना पुलिस का इंतजार किए, तुरंत खुदाई शुरू कर दी। फावड़े और हाथ से मिट्टी बाहर निकालकर एक के बाद एक चार मजदूरों को बाहर निकाल लिया। इनमें दो युवक पूरी तरह मिट्टी में धंस चुके थे, वहीं दो युवकों के सिर मिट्टी से बाहर थे और बाकी शरीर अंदर था। स्थानीय युवकों ने समझदारी दिखाते हुए इन्हें बाहर निकाल लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी सुरेश जाट मौके पर पहुंचे। भीड़ को हटाकर घायलों को एम्बुलेंस के सहयोग से बाहर निकाला गया।


Share This News