ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 4 साहित्यकार विश्नोई की प्रथम पुस्तक का लोकार्पण 8 को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।
हिन्दी राजस्थानी के युवा साहित्यकार गंगाबिशन विश्नोई की प्रथम बाल कहानी संग्रह ‘प्रगति का मार्ग’ का लोकार्पण आगामी 8 जनवरी 2024 वार सोमवार को सांय 4 बजे स्थानीय नागरी भण्डार स्थित नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच एवं सेठ बंशीलाल विश्नोई-श्रीमती बुद्धि देवी विश्नोई गौ सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
पाठक मंच के सदस्य वरिष्ठ शिक्षाविद् संजय सांखला ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल होंगे, समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् राजकीय लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम विश्नोई करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा एवं वरिष्ठ कवयित्री मोनिका गौड होगी।
पाठक मंच के सदस्य वरिष्ठ शायर बुनियाद हुसैन ने बताया कि युवा साहित्यकार गंगाबिशन विश्नोई की चर्चित बाल कहानी संग्रह ‘प्रगति का मार्ग’ प्रदेश की जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर द्वारा चयन उपरांत प्रकाशित है। इस पुस्तक पर पत्रवाचन वरिष्ठ साहित्यकारा मनीषा आर्य सोनी करेगी। साहित्यकार विश्नोई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपनी बात वरिष्ठ शायर इरशाद अजीज रखेंगे। समारोह का संचालन संजय पुरोहित करेंगे।


Share This News